तेजधार हथियारों से महिला का कत्ल

punjabkesari.in Friday, May 22, 2015 - 01:47 AM (IST)

बटाला(सैंडी): गांव धीर में गत रात एक घर में महिला का रहस्यमयी परिस्थितियों में कत्ल हो गया। थाना सदर के ए.एस.आई. बलबीर सिंह बाठ, हवलदार बचित्तर सिंह तथा सुच्चा सिंह ने बताया कि नरिन्द्र कौर पत्नी बलजीत सिंह का कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बेरहमी से तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। उन्होंने बताया कि नरिन्द्र कौर के बच्चे अपने नानके में रहते हैं तथा उसका पति ट्रक ड्राइवर है और गत रात वह काम पर गया हुआ था।

 
ए.एस.आई. ने बताया कि आज जब उसके घर एक महिला किसी कार्य से गई तो उसने देखा कि उसकी लाश खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी थी। इसकी सूचना उसने तुरन्त गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने इस बारे में थाना सदर की पुलिस को सूचित किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया गया है। मृतका के पति के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।                   

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News