Watch Pics: इंग्लैंड छोड़ लोगों के दुखों को दूर कर रहा हैं ये गोरा

Thursday, May 21, 2015 - 12:44 PM (IST)

काठमंडूः नेपाल में आए भूकंप के कारण हुई तबाही में जहां हज़ारों घर तबाह हो गए, वहीं 2 हाथ ऐसे भी हैं, जो इन लोगों के दुखों को दूर कर उनके घरों को फिर से खड़े कर रहे हैं। 

यह हाथ इंग्लैंड के एक शख्स के हैं, जो सिखों की सेवा भावना से प्रभावित होकर सिखी के रास्ते पर चल पड़ा है और अपने देश से इतनी दूर आकर लोगों की सेवा कर रहा है। ज़िम्मा नाम का यह शख्स लंदन से करीब 200 कि.मी. दूर कैंब्रिज से है। वहां वह खेतीबाड़ी का काम करता है और उसका एक पब भी है।

2014 में अपने गांव में आए भयानक बाढ़ के बाद जैसे सिखों ने आकर मोर्चा संभाला, वह देखकर जिम्मा उनका मुरीद हो गया। ''खालसा एेड'' नामक संस्था के मैंबर तुरंत 24 घंटों के अंदर उसके गांव पहुंच गए और अपनी जान की परवाह किए बिना तबाह हुए लोगों की मदद करन लगे। यह सेवा भावना ज़िम्मा का दिल भी उकसा गई और वह भी उनके साथ हो गया। 

ज़िम्मा घर बनाने में माहिर है और अपनी इस कला के चलते वह दुनिया में जहां भी लोग संकट में होते हैं, वहां जाकर पेश करता है। ''खालसा एेड'' की संस्था ज़िम्मा को लकड़ी और टीन के घर बनाने के लिए सारा सामान मुहैया करवा देती है। जिम्मा नेपाल में भटक रहे लोगों के लिए 200 से ज़्यादा घरों का निर्माण कर चुके हैं। जिम्मा की इच्छा अब भारत आकर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने की है। 

Advertising