महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म

Monday, May 11, 2015 - 03:15 AM (IST)

बंगा : स्थानीय अस्पताल में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। इस संबंध में डाक्टर ने बताया कि 4 बच्चों में से एक लड़के की पूरी तरह विकसित न होने की वजह से मौत हो गई तथा 3 लड़कियां जिनका वेट 2 किलोग्राम से भी ज्यादा है, तंदरुस्त हैं। 
 
उन्होंने बताया कि बच्चों की मां ऊषा रानी किरण पत्नी रिंकू निवासी बंगा है, के पहले भी 3 लड़कियां हैं, अब उसको 6 लड़कियों का पालन-पोषण करना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि कई लोग एक लड़की को भी तरस रहे हैं और कई घरों में 3-4 बच्चे एक साथ पैदा हो रहे हैं, इसे कुदरत का करिश्मा कहा जा सकता है।
Advertising