नहीं जानती थी प्यार का एेसा सिला देगा मंगेतर

Friday, May 08, 2015 - 04:38 PM (IST)

रूपनगर (विजय): शादी किसी भी मनुष्य के जीवन का बहुत ही महत्त्वपूर्ण अंग होती है। शादी दो जिस्मों का ही नहीं बल्कि दो दिलों का भी मेल होती है, लेकिन कई बार इस रिश्ते में एेसी बाधाएं आ जाती हैं जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता। एेसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक लड़की शादी के सपने संजोए बैठी थी पर उसे क्या पता था कि उसका मंगेतर उससे धोखाधड़ी करेगा। 
 
सिटी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके मंगेतर पर यौन-शोषण एवं उसे धोखे में रखकर विदेश में किसी अन्य युवती के साथ विवाह करने के संबंध में पर्चा दर्ज किया है।

शिकायतकत्र्ता निवासी दशमेश कॉलोनी रूपनगर के मुताबिक उसकी मंगनी परविन्द्र सिंह पुत्र तेजेन्द्र सिंह निवासी विश्व शाखा कॉलोनी, खरगून (एम.पी.) के साथ 2 अप्रैल 2013 को हुई। इसके पश्चात वह 8 अप्रैल 2015 को पीड़िता के साथ रहा और उसके साथ अवैध संबंध बनाने के पश्चात विदेश चला गया और वहां उसने किसी अन्य के साथ शादी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उसे ट्रेस करने की कार्रवाई तेज कर दी है।
Advertising