5 दिनों बाद आई बादल को परिवार की याद

Monday, May 04, 2015 - 05:06 AM (IST)

मोगाः 5 दिनों बाद आज देर सायं पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मीडिया से चोरी अर्शदीप के पारिवारिक मैंबरों को मिले तथा उनकी आमद संबंधी मीडिया को कोई सूचना नहीं दी गई। सरकारी प्रैस विज्ञप्ति अनुसार मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि पंजाब की बेटियों की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी बनती है। 

उन्होंने कहा कि वह आज अर्शदीप के पिता के रूप में पारिवारिक मैंबरों को मिलने आए हैं तथा इस घटना संबंधी उनको पूरा दुख है। इस घिनौने कांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को सजा दिलाने के लिए वह वचनबद्ध हैं। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।  

 

Advertising