भाजपा को अपनी नीतियों के अनुसार चलाना चाहते हैं बादल

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2015 - 12:41 PM (IST)

जालंधर(पाहवा): भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कुछ समय पूर्व तक भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपाध्यक्ष अमित शाह पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रशंसनीय पात्र थे। किंतु कुछ महीनों से स्थितियां बदल रही हैं और शिअद के भाजपा प्रति रवैए में जबरदस्त तबदीली आई है। 

ग्रेवाल ने कहा कि अरविंद खन्ना का अपने कारोबार हेतु धूरी सीट खाली करना शिअद के लिए एक सुनहरी मौका था। अपनी चालाक रणनीति व युद्धकौशल से शिअद को लाभ पहुंचाने के लिए दल ने मुख्य संरक्षक प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में इस मौके को अपनाया। अब यह प्रश्र उठता है कि यह क्यों जरूरी था?
 
उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के मन में डर है कि कभी न कभी भाजपा शिअद से अपना समर्थन वापस लेगी। उससे न उसकी केन्द्र में सहयोगी सरकार रहेगी न ही वह पंजाब में सरकार बना पाएंगे। इसलिए इन्होंने पंथक मुद्दे को उठा लिया है। यह मुद्दा कुछ नहीं बल्कि केन्द्र सरकार को एक चेतावनी है कि वह शिअद के अनुसार कार्य करे। 
 
उन्होंने कहा कि वह तब कहां थे जब बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम कथित रूप से ड्रग्स तस्करों में आया था। छोटे से गांव का बच्चा तक जानता था कि ड्रग्स के कारोबार को कौन चलाता है और इसमें कौन सी पार्टी मिली हुई है।  चुनावों के नजदीक बादल के पास कुछ पक्के मुद्दे हैं जैसे कि चंडीगढ़ हमारा है और हम इसे लेकर रहेंगे, कौम को बचाएं आदि।  
 
बादल ने कभी भी ड्रग्स, भूमि एवं मीडिया माफिया और परिवहन पर बात नहीं की। उन्होंने आगे कहा कि बीते दिन बादल ने नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह मन की बात नहीं बल्कि सच्ची और कड़वी बात करने आए हैं। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News