बेटे की शादी में भांगड़ा डालते हुए पिता की हुई मौत

Monday, Apr 27, 2015 - 02:41 AM (IST)

मोगा (ग्रोवर/राहुल): परमात्मा की लीला का पता नहीं कि किस समय वह क्या कर दे। इंसान जिंदगी में खुशियों का आनंद भी उस परमात्मा की मर्जी के बिना नहीं उठा सकता है। यदि परमात्मा चाहे तो खुशियों को चौगुना कर सकता है। कई बार ऐसे हालात पैदा हो जाते हैं कि खुशी भी गम में बदल जाती है। 

ऐसा ही कहर मोगा शहर के एक परिवार के साथ पर गिरा जिनके घर की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार मोगा निवासी नौजवान अनमोल गुप्ता का विवाह 26 अप्रैल की रात को होना था। इस संबंध में 25 अप्रैल की रात को लेडीज संगीत का प्रोग्राम होटल में रखा गया था।  

इसी दौरान दूल्हे के पिता सुभाष गुप्ता की भंगड़ा डालते मौत हो गई। जिस दिन उनके बेटे का विवाह था, उसी दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया तथा मौत के कारण विवाह का प्रोग्राम भी रद्द कर दिया गया।

Advertising