पति से परेशान महिला ने उठाया ये कदम

Saturday, Apr 25, 2015 - 04:42 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): शराबी पति से तंग आकर एक महिला ने फिनायल की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया है, यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
 
पीड़ित महिला बेबी पत्नी जसपाल निवासी गांव डुगरी की देवरानी मनप्रीत ने बताया कि बेबी का पति जसपाल दिहाड़ी लगा कर अपना परिवार चलाता है, परंतु वह शराब पीने का आदी है तथा शराब के कारण पत्नी से झगड़ा करता रहता है। इस बात को लेकर बेबी परेशान रहती थी। आज सुबह इसी बात को लेकर बेबी ने फिनायल की गोलियां खा लीं। बेबी की हालत नाजुक बनी हुई है।
Advertising