तस्वीरों में देखें कैसे भूकंप के तेज झटकों ने हिलाए लोग, मची भगदड़

Saturday, Apr 25, 2015 - 05:37 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ में आज भूकंप  के हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।  भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई। 

भूकंप  का पहला झटका पूर्वाहन लगभग 11.42 बजे आया इसके लगभग आधे घंटे बाद ही दूसरा झटका महसूस किया गया। तस्वीरों में आप देख सकते है कि कैसे भूकंप के झटके आने पर लोगों में अफरा तफरी मच गई और वे तुरंत घरों, दफ्तरों, दुकानों, स्कूल-कॉलेजों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से निकल कर बाहर आ गए। 

बता दें कि पूरे उत्तर भारत और आस-पास के राज्यों में आधे घंटे के अंतराल में 2 बार भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। उत्तर-प्रदेश, बिहार, कोलकाता, इलाहाबाद, झारखंड में भी भुकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तकरीबन 1 मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल के काठमंडू में बताया जा रहा है। 

Advertising