सिख कैदियों की रिहाई के लिए सूरत सिंह खालसा का संघर्ष जारी

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2015 - 02:15 PM (IST)

लुधियाना: करीब 3 महीने से सिविल अस्पताल में भूख-हड़ताल पर बैठे सूरत सिंह खालसा को वीरवार देर रात रिहा कर दिया गया, लेकिन बावजूद इसके उनका सिख कैदियों की रिहाई के लिए संघर्ष जारी है। 
 
जानकारी के अनुसार रिहाई के वक्त उन्हें कहा गया कि जब भी पुलिस उन्हें बुलाएगी, उन्हें आना होगा। सरविंद्र कौर ने पुष्टि की है कि उनके पिता का यह संघर्ष अभी भी जारी है। उसने बताया कि कल रात के बाद से उनके पिता ने कुछ भी नहीं खाया है। उन्होंने कहा कि जब तक सजा पुरी कर चुके 82 कैदियों को राज्य सरकार द्वारा मुक्त नहीं कर दिया जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। 
 
सरविंद्र कौर ने कहा कि वह शाम को अपने पिता का मैडीकल चैकअप करवाने के लिए उन्हें डाक्टर के पास लेकर गई थी। गौरतलब है कि सूरत सिंह खालसा 16 जनवरी सिविल अस्पताल में भूख-हड़ताल पर थे। इससे पहले वह अपने गांव में ही भूख हड़ताल पर बैठे थे जब उनकी हालत बिगड़ी थी तो जिला प्रशासन ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News