आखिर मां मेरा क्या है कसूर...?

Thursday, Apr 23, 2015 - 05:12 PM (IST)

जालंधर (शौरी): अाज भी समाज के लोग पढ़े-लिखे होने के बावजूद कुछ एसी गलतियां कर रहे हैं जो पाप से परे मानी जाती है। बच्चे भगवान का रूप होते हैं चाहे वह लड़की हो या लड़का लेकिन कुछ  लोग इन चीजों को नहीं समझते और अपनी हुई गलती की सजा मासूम को दे देते है। क्या एेसा करते उस मां का दिल बिल्कुल नहीं पसीजता जिसका अंश उसके पेट में पल रहा हो।
 
कुछ ऐसा ही एक मामला गुलाब देवी रोड का सामने आया है। यहां नहर के पास एक लिफाफे में भ्रूण पड़ा दिखार्इ दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे वह बच्ची अपनी निर्दयी मां से यह पूछ रही हो कि मां मेरा क्या कसूर है? 
 
बच्ची के मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। इस बाबत लोगों ने थाना 1 की पुलिस को सूचित किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया और अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
 
 
जानकारी के मुताबिक पास ही चाय विक्रेता ने देखा कि आवारा कुत्ते लिफाफे के पास कुछ चीज को नोच रहे हैं। जब उसने पास जाकर देखा तो लिफाफे में एक बच्चे का भू्रण था। उसने कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचित किया। 
 
थाना 1 के इंस्पैक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही मामले को ट्रेस कर लेगी। पुलिस आसपास दाइयों द्वारा करवाई गई डिलीवरी के अतिरिक्त अस्पतालों का रिकार्ड भी चैक करेगी।
Advertising