लड़कियों के कॉलेज के बारे में ऐसी बात जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2015 - 03:08 PM (IST)

जालंधर: आज के समय में कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए होने वाला खर्चा इतना ज्यादा होता है कि कई लड़कियों की गरीबी के कारण पढ़ाई छूट जाती हैं। ऐसी लड़कियों की पढ़ने की इच्छा पूरी कर रहा है जालंधर का एक कॉलेज, जिसके बारे में सुनकर सब लोग हैरान रह जाएंगे।

जालंधर के माडल हाऊस में गरीब बच्चों की मदद करने के लिए संत नामदेव नामक गर्ल्स कॉलेज चलाया जा रहा है, जहां सिर्फ 500 रुपए में लड़कियों को बी.ए. करवाई जाती है। इस कॉलेज का मुख्य लक्ष्य गरीब लोगों के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना है।

इस कॉलेज में पढ़ रही छात्राएं बहुत खुश हैं कि उनकी उच्च पढ़ाई करने का स्वप्न बहुत कम खर्च में पूरा हो रहा है। यह कॉलेज लड़कियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कालेज में 700 से ज्यादा लड़कियों ने ग्रैजुएशन कर ली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News