''सिखणी'' ने आशिकों का किया ऐसा हाल कि बन गई हर लड़की के लिए मिसाल

Tuesday, Apr 21, 2015 - 05:14 PM (IST)

लुधियानाः अक्सर मनचले युवक लड़कियों को रास्ते पर जाते हुए परेशान करने से बाज नहीं आते और अपनी इस करतूत के कारण छित्तर परेड भी करवा लेते हैं। ऐसे ही मनचलाें के होश उस समय ठिकाने आ गए, जब वह एक सिखणी के साथ पंगा ले बैठे।
 
जानकारी के अनुसार एक सिखणी जब काम पर जाने के लिए लुधियाना के बार्इपास चौक  से गुजरती तो 3 व्यक्ति उसे परेशान करते थे, जिसे वह कई दिनों तक नजरअंदाज करती रही। कुछ दिनों के बाद जब वह काम से घर वापस लौट रही थी तो उक्त व्यक्तियों ने फिर उसे छेड़ना शुरू कर दिया।
 
इसके बाद उक्त लड़की को इतना गुस्सा आया कि उसने तीनों व्यक्तियों को पीटना शुरू कर दिया, जिनमें से 2 व्यक्ति मौका पाकर फरार हो गए और तीसरे व्यक्ति को वह सड़क के बीच ले गई और थप्पड़ों से उसका मुंह लाल कर दिया। उसने उक्त व्यक्ति को बालों से पकड़ लिया और उसकी बिना किसी डर के छित्तर परेड कर डाली। इस सबसे उक्त व्यक्ति इतना डर गया कि उसने लड़की से माफी मांग कर पीछा छुड़वाया।
 
उल्लेखनीय है कि यह घटना उन सभी लड़कियों के लिए एक सबक है, जो ऐसे मनचलाें के आगे हार मान लेती हैं। जरूरत है ऐसे मनचलाें को उक्त लड़की की तरह सबक सिखाने की जिससे वह दोबारा किसी लड़की के साथ ऐसा करने से पहले सौ बार सोचें।
Advertising