पिता को मारने की धमकी देकर, लड़की को बनाता रहा हवस का शिकार

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2015 - 10:33 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): नाबालिगा को डरा धमका कर दो महीने तक बलत्कार करने वाले को थाना कोतवाली की पुलिस बीती देर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय अदालत में उसे पेश किया। जहां माननीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कथित आरोपी हनी उर्फ राज इलाके में ही छिपा हुआ था। 
 
जहां पुलिस ने रेड करके उसे गिरफ्तार कर लिया। हनी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मामले के जांच अधिकारी एस.आई सतनाम सिंह ने बताया कि हनी को गिरफ्तार करके माननीय अदालत में पेश किया गया था, जहां माननीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि लड़की ने आरोप लगाया था हनी उसके साथ दो महीने तक पिता को मारने की धमकी देकर साथ बलात्कार करता रहा था। जिसे लेकर थाना कोतवाली की पुलिस ने हनी के खिलाफ केस दर्ज किया था। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News