Pics: लड़की से बात करने पर दी दिल दहला देने वाली मौत

Sunday, Apr 19, 2015 - 03:04 PM (IST)

चंडीगढ़: आए दिन हत्या के मामले सामने आते रहते हैं। एेसा ही एक मामला मलोया में सामने आया है। 
 
जानकारी के अनुसार मलोया में एक युवक को लड़की से बात करना महंगा पड़ गया। दो युवक मृतक को मना करते थे कि वह लड़की से बात न करे लेकिन वह नहीं माना। आपसी रंजिश के चलते उन दोनों युवकों ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए कुछ दूरी पर दौड़ते हुए गया लेकिन बेहोश होकर गिर गया।   
 
मृतक का नाम मुकेश बताया जा रहा है। मुकेश की हत्या में एक युवक का नाम आकाश है जो कि हैड कांस्टेबल का बेटा है, जबकि दूसरा आरोपी विवेक है, उसके पिता की सैक्टर 38 में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। जबकि इसके बारे में मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या में दो नहीं बल्कि तीन लोग शामिल थे।  हत्या की यह वारदात पड़ोस के घर में लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
Advertising