प्यार से पूछने पर बोला बच्चा- ''गांव के युवक ने किया कुकर्म''

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2015 - 02:44 PM (IST)

शहीद भगत सिंह नगर(नवांशहर) (त्रिपाठी): थाना बहराम की पुलिस ने 9 वर्षीय बालक से कुकर्म करने के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज किया है। 

पुलिस के पास दी शिकायत में रामपाल (कल्पनिक नाम) ने बताया कि उसके 2 बच्चों में छोटे लड़के की आयु 9 वर्ष है। उसने बताया कि 3 मार्च को उसका लड़का खेलने के लिए घर से बाहर गया हुआ था जब वह वापिस आया तो काफी घबराया हुआ था। जिसे प्यार से पूछने के बावजूद उसने कुछ नहीं बताया तथा रोना शुरु कर दिया। 
 
उसने बताया कि उसके बाद उसके पुत्र की तबीयत खराब रहने लगी। वीरवार को उसने अपने लड़के से फिर प्यार से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उसने बताया कि गांव के युवक गुरिन्दर सिंह उर्फ गिंदा ने उसके साथ कुकर्म किया है तथा इस बात की जानकारी घर में किसी को भी न देने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News