खेत में महिला से दुष्कर्म

Saturday, Apr 11, 2015 - 01:32 AM (IST)

होशियारपुर(अश्विनी): थाना बुल्लोवाल के अधीन एक गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति तरसेम सिंह पुत्र साधु सिंह के विरुद्ध भारतीय दंडावली की धारा 376 के अधीन केस दर्ज किया है। 
 
दुष्कर्म की शिकार महिला ने पुलिस के पास की शिकायत में कहा कि वह हर रोज की तरह एक किसान के खेत में लकड़ी इकट्ठा करने के लिए गई थी। उसके गांव का एक व्यक्ति तरसेम सिंह वहां पहुंच गया व जबरदस्ती उसे चोई की तरफ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मेरे शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। थाना बुल्लोवाल की ए.एस.आई. कमलेश कौर ने बताया कि पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
Advertising