Pix: खतरनाक गैंगस्टर भाणा ने सुक्खा की Love Marriage पर किया बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2015 - 09:58 AM (IST)

जालंधरः जालंधर पुलिस की हिरासत में सुक्खा काहलवां के जिगरी यार गैंगस्टर दलजीत भाणा ने सुक्खा की जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं लेकिन उसकी लव मैरिज संबंधित भाणा ने अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है। 
 
दलजीत भाणा ने पूछताछ दौरान बताया कि कैसे सुक्खा काहलवां का विवाह हुआ और फिर वह आस्ट्रेलिया से भारत वापस आ गया। दलजीत भाणा  ने बताया कि सुक्खा काहलवां एक लड़की को प्यार करता था और लड़की भी सुक्खा से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़की के परिजन दोनों का विवाह करने के लिए राजी नहीं थे। इस कारण परिजनों ने लड़की को आस्ट्रेलिया भेज दिया। आस्ट्रेलिया जाकर भी लड़की ने सुक्खा का पीछा न छोड़ा और उसे फोन करती रहती थी।
 
फिर सुक्खा काहलवां के दोस्तों ने लड़की को भारत बुलाया  और दोनों का चोरी-छिपे विवाह करवा दिया। विवाह के बाद लड़की के परिजन भी मान गए और सुक्खा अपनी पत्नी के साथ आस्ट्रेलिया चला गया। आस्ट्रेलिया में सुक्खा पर चाकू के साथ हमला किया गया।
 
सुक्खा को शक था कि जिस व्यक्ति ने उस पर हमला किया है, उसकी पत्नी का उसके साथ अवैध रिश्ता है। इसके बाद सुक्खा भारत वापस आ गया और लवली बाबा के कत्ल के बाद वह फ़रार हो गया, जिसके बाद फिर वह जुल्म की दुनिया में बढ़ता ही चला गया। उल्लेखनीय है कि सुक्खा काहलवां का फगवाड़ा नजदीक गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया था। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News