...तो इस कारण रद्द हुआ मोहम्मद सदीक का चयन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2015 - 05:09 PM (IST)

चंडीगढ़: कांग्रेस के भदौड़ से विधायक मोहम्मद सदीक के चयन को अकाली दल के उम्मीदवार और पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव दरबारा सिंह गुरु ने अदालत में चुनौती दी थी। 
 
गुरु की तरफ से अदालत में यह तर्क दिया गया था कि मोहम्मद सदीक एक मुसलमान है और मुसलमान होने के नाते वह आरक्षित सीट से चुनाव नहीं लड़ सकते और चुनाव लड़ने के लिए मोहम्मद सदीक द्वारा दिया गया अनुसूचित जाति से संबंधित सर्टिफिकेट  झूठा है। 
 
अदालत ने दरबारा सिंह गुरु के वकील के तर्क से सहमति जताते हुए संबंधित पक्ष को इस मामले में नोटिस जारी किया था। मोहम्मद सदीक 2012 के विधानसभा चुनावों दौरान भदौड़ सीट से 6969 वोटों से विजेता रहे थे। सदीक को 52825 वोट हासिल हुई थीं जबकि उनके विरोधी उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु को 45856 वोट मिलीं थीं। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News