कांग्रेसी नेता गपोड़ी : मजीठिया

Tuesday, Apr 07, 2015 - 04:10 AM (IST)

धूरी (लाभ सिंह): कांग्रेसी नेता सबसे बड़े गपोड़ी हैं। वह सिर्फ स्टेजों पर झूठ ही बोल सकते हैं क्योंकि उनके स्वभाव में काम करना नहीं बल्कि आराम करना है। उक्त शब्द कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने भाई गोबिंद  सिंह लौंगोवाल के हक में प्रचार करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने बड़े-बड़े घपलों के चलते देश वासियों के मन से उतर गई है। इसलिए अब धूरी उप-चुनाव के दौरान लोग कांग्रेसियों को मुंह नहीं लगा रहे। 

 
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बरनाला परिवार द्वारा  किए धोखे का बदला 11 अप्रैल को लेंगे। मजीठिया ने कहा कि धूरी उप चुनाव में भाई लौंगोवाल को लोगों की तरफ से काफी समर्थन मिल रहा है। वह रिकार्डतोड़ मतों से विजयी रहेंगे। उन्होंने लोगों की तरफ से मिले समर्थन के लिए धन्यवाद किया।
Advertising