पठानकोट हाईवे पर माता-पिता से हाथ छुड़वा कर भागा बच्चा बोलैरो गाड़ी के नीचे आया, मौत (वीडियो)

Tuesday, Apr 07, 2015 - 11:06 AM (IST)

जालंधर (प्रीत, सोनू महाजन): पठानकोट हाईवे पर माता-पिता से हाथ छुड़वा कर भागा 3 साल का मासूम बच्चा बोलैरो गाड़ी के नीचे आ गया। बच्चे कुश कुमार (3) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 
 
जानकारी के मुताबिक पंजाबी बाग निवासी नवल कुमार व उसकी पत्नी रूपा देवी अपने 3 बच्चों के साथ धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे थे। राओवाली गांव के निकट वे सड़क क्रास करने के लिए डिवाइडर पर खड़े थे कि अचानक 3 साल का बच्चा कुश कुमार माता-पिता से हाथ छुड़वा कर सड़क पर भाग निकला।
 
इसी बीच अचानक पठानकोट की तरफ से आ रही बोलैरो गाड़ी ने बच्चे को कुचल दिया। बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। बच्चे को बोलैरो गाड़ी में ही तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत करार दिया गया। थाना मकसूदां के ए.एस.आई. दिलबाग सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने फिलहाल कोई बयान नहीं लिखवाए हैं।
Advertising