Pix: इतना भयानक हादसा कि कुचल ही दी ये महिला

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2015 - 03:09 PM (IST)

जालंधर(प्रीत): पठानकोट चौक के निकट ओवरटेकिंग के चक्कर में तेज रफ्तार बस एक्टिवा सवार महिला पर जा चढ़ी। महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका भाई व बच्चे बाल-बाल बच गए। 
 
पुलिस ने लापरवाह बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक महिला रजनी पत्नी तेजिन्द्र वासी लुधियाना अपने भाई ललित व मासूम बच्चे खलक तथा बेटे युवराज के साथ डेरा ब्यास गई हुई थी।
 
दोपहर बाद वे एक्टिवा पर वापस लौट रहे थे कि बाईपास पर होटल के निकट तेज रफ्तार बस ने ओवरटेकिंग के चक्कर में एक्टिवा को टक्कर मार दी। महिला रजनी एक्टिवा से गिरी और बस ने उसे कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अमृतसर से मोगा जा रही बस के चालक अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News