Pix: आखिर जालंधर पुलिस के हाथ लगा सुक्खा कहालवां का जिगरी यार भाणा

Saturday, Apr 04, 2015 - 04:30 PM (IST)

जालंधरः जालंधर में तीन कत्ल करने के मामले में फरार मशहूर गैंगस्टर दलजीत सिंह भाणा को उसके साथियों सहित आखिरकार जालंधर पुलिस ने काबू कर लिया है। भाणा पिछले 3 सालों से जालंधर पुलिस को वॉंटैड था पर पटियाला पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। 
 
पटियाला से जालंधर लेकर आए भाणा और उसके साथियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जालंधर पुलिस इन आरोपियों को प्रोडैक्शन वारंट पर पटियाला से जालंधर लेकर आर्इ थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद आरोपियों को 7 दिन के रिमांड पर पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 
 
उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर भाणा पिछने दिनों पुलिस हिरासत में मारे गए सुक्खा काहलवां का जिगरी यार है और भाणा के गिरफ्तार होते यह बात सामने आर्इ थी कि भाणा सुक्खा काहलवां की मौत का बदला लेने की फिराक में है। भाणा ने अपनी गैंग के साथ मिलकर पहला खून राज नगर में 7 मर्इ 2012 को किया था। 
 
उसने प्रिंस नामक नौजवान को गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। फायरिंग में 3 लोग भी घायल हुए थे, जिसके बाद दलजीत भाणा फरार हो गया और पुलिस उसे पकड़ न सकी। अब जालंधर पुलिस रिमांड दौरान इन तीनों हत्या के मामले में भाणा और उसके साथियों से पूछताछ करेगी।
Advertising