जब सगाई की अंगूठी देखकर उड़ गए महिला के होश

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2015 - 12:36 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप): आए दिन चोरी के मामले सामने आते रहते हैं, कहीं गहनों की चोरी तो कहीं वाहनों की। एेसा ही एक मामला चंडीगढ़ के सैक्टर-15 में सामने आया है। 
 
पूनम नाम की महिला अपने पति संदीप हांडा के साथ सैक्टर-15 में रहती हैं। पूनम ने बताया कि 10 दिन पहले की बात है कि मेरी अंगूठी कहीं पर खो गई। मैंने उसे ढूढ़ने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मिली। मैंने देखा कि मेरी अंगूठी घर पर हर्बल प्रोडक्ट बेचने आने वाली महिला की बेटी ने पहनी हुई थी। ये देख कर मैं हैरान रह गई। 

पूनम ने बताया कि उसको यह अंगूठी उसके पति ने रिंग सेरेमनी पर दी थी। मैंने उस लड़की की उंगली से अंगूठी उतरवा कर देखी तो वो मेरे साइज की थी। ज्वेलर से चेक करवाने पर पता चला कि अंगूठी ओरिजिनल है। पूनम के पति संदीप ने सैक्टर-11 थाने में मां-बेटी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News