Pix: बंदर ने किया कुछ ऐसा कि काेमा में चला गया लड़का

Wednesday, Apr 01, 2015 - 01:41 PM (IST)

चंडीगढ़: एक बंदर की शैतानी का खामियाजा एक युवक को ऐसा भुगतना पड़ेगा इस बारे उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, एक बंदर ने एक बिल्डिंग से पत्थर नीचे फैंका तो वह पत्थर एक 16 वर्षीय लड़के के सिर पर लग गया। 
 
पत्थर लगने से उसके सिर पर गंभीर चोट आर्इ, जिस कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह कोमा में चला गया। घायल की पहचान हैरी (16) सैक्टर -22 के रूप में हुई है और वह 7वीं कक्षा का छात्र है। हैरी घर की हालत ठीक न होने के कारण एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन  के तौर पर काम करता था। 
 
दुकान मालिक अनुसार हैरी दुकान के बाहर खड़ा था और अचानक उसके सिर में पत्थर लगा और वह नीचे गिर गया। वहां खड़े लोगों ने जब छत्त पर देखा तो ऊपर बंदर था। घायल अवस्था में हैरी को पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
उल्लेखनीय है कि इस इलाके में कुत्ते और बंदरों के दहशत की शिकायत पहले भी प्रशासन को की गई थी लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवार्इ नहीं की। 
Advertising