आर.डी.एक्स व जिलेटिन बरामदगी के मामले में आतंकवादी हवारा बरी

Wednesday, Apr 01, 2015 - 03:03 AM (IST)

लुधियाना (मेहरा): अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव जोशी की अदालत ने आर.डी.एक्स बरामदगी के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह हत्याकांड में सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा आतंकी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।  
 
जगतार सिंह हवारा के खिलाफ 19 साल पहले आर.डी.एक्स बरामद होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। उसके पास से 7 किलो हाई एक्पलोसिव पदार्थ व 12 किलो जिलेटिन बरामद हुई थी। अदालत ने आरोपी को उपरोक्त मामले में बरी करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी पर  लगाए गए आरोप साबित करने में असफल रहा है। 
 
उस दौरान तत्कालीन एस.एच.ओ. गुरिंद्रजीत सिंह ने मामले की जांच की थी। दूसरी तरफ आरोपी के वकील ने अदालत में हवारा को बेकसूर बताते हुए कहा कि पुलिस ने हवारा को झूठे मामले में फंसाया था। 
Advertising