Watch Video ''पद्म विभूषण'' मिलना पंजाब के लिए गर्वः बादल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2015 - 03:55 PM (IST)

धूरीः राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गत सोमवार पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित पारंपरिक समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
 
पद्म विभूषण मिलने के बाद धूरी पहुंचे मुख्यमंत्री बादल ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए इसे पंजाब का गर्व बताया है। बादल ने यह सम्मान पंजाबियों के बलिदान और परिश्रम को समर्पित करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों की बदौलत ही पंजाब देश के अन्न भंडार को भरने तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा करने में सफल हुआ है। 
 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब देश का अहम राज्य है जिस कारण उनकी प्राप्तियों के चलते ही उन्हें यह गर्व हासिल हुआ है।  स. बादल ने केंद्र सरकार का भी धन्यवाद किया है। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News