भाभी के पीछे लगकर पति की क्रूरता ने हद ही कर दी पार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2015 - 03:09 PM (IST)

मुल्लापुर दाखाः ससुराल घर में ननद तो पहले ही अपनी भाभी को अच्छा नहीं समझती थे, ऊपर से उसका पति भी भाभी के पीछे लग कर उसके साथ मारपीट करता रहता था, जिसके बाद उसने तंग आकर पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति पवनदीप सिंह जेठानी बलजीत कौर के पीछे लगकर उसे बेरहमी से पीटाता है। उसने बताया कि उसका विवाह 2004 में हुआ था और उनकी एक लड़की जैसमीन और लड़का गुरनूर है। 
 
पीड़िता ने कहा कि उसकी जेठ-जेठानी और ननद उसे पसंद नहीं करते और पति से भी मारपीट करवाते रहते थे, जिनका एक बार पहले फैसला भी हो चुका है। यह सभी उसके साथ दुर्व्यवहार करते और पवनदीप सिंह की दूसरी शादी करवाने के लिए कहते।
 
भाभी पीछे लगे पति ने हद तो तब पार कर दी जब उसकी बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटे आर्इ है। इसके बाद उसने अपने भाई नरेंद्र सिंह को फ़ोन करके बुलाया, जिसने उसे लुधियाना प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल पवनदीप के ससुराल परिवार के 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News