वर्कशाप में ले जाकर किया नाबालिगा से रातभर बलात्कार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2015 - 01:59 AM (IST)

मंडी गोबिंदगढ़: नजदीकी एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की नाबालिगा के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 2 नौजवानों को नामजद किया है।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अनुसूचित जाती से संबंधित एक लड़की गत रात्रि करीब 11 बजे शौच के लिए उठी। जिसे उनके घर के सामने स्थित बी.एस. इलैक्ट्रिक वक्र्स में काम करने वाले 2 युवक हरप्रीत सिंह उर्फ मोनी पुत्र चमन लाल निवासी सरहिन्द तथा अरविन्द चौहान पुत्र उदय चौहान अपनी वर्कशाप में ले गए। जहां दोनों नौजवानों ने उसके साथ सारी रात बलात्कार किया।

लड़की का पिता जब सुबह उठा तो उसने अपनी लड़की को बिस्तर से गायब पाया जिस पर उसने उसकी तलाश की तो वह उक्त वर्कशाप से मिली। जिसकी जानकारी उसने स्थानीय पुलिस को दी। इस पर सब-इंस्पैक्टर बलविन्द्र सिंह ने मुकद्दमा नंबर 51 दर्ज करके मामले की जांच आरम्भ कर दी है। बलविन्द्र सिंह सब-इंस्पैक्टर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरम्भ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की को मैडीकल जांच एवं उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News