''लोगों के दिलों में राज करने के लिए छोड़ा परिवार''

Monday, Mar 30, 2015 - 09:45 PM (IST)

नई दिल्ली: परिवारिक कलेश के बाद आम आदमी पार्टी के नेता व पंजाब के एम.पी. भगवंत मान इसका फायदा लेते नजर आ रहे है। अपने आप को सच्चा नेता बता कर सोशल मीडिया पर परिवार छोडऩे की बात करने वाले भगवंत मान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि लोगों के दिलों में राज करने के लिए परिवार छोडऩा पड़ता है।

भगवंत मान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि अगर लोगों के दिलों में राज करना है तो परिवाक छोडऩा ही पड़ता है। हालांकि इससे पहले फेसबुक पर डाली एक पोस्ट को भगवंत मान ने लोगों की नाराजगी के चलते डिलीट कर दिया था। 
Advertising