सलाम है इन लड़कियों को, लड़कों की मदद के बिना दिखाई हिम्मत

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2015 - 01:25 PM (IST)

चंडीगढ़: इंसानियत आज भी जिंदा है। यह बात उस समय सच साबित हुई जब एक महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। उस महिला की मदद के लिए देखते ही देखते चार लड़कियां आगे आईं।

जानकारी के अनुसार जसमीत, हरनीत कौर, हरलीन और किरणजोत चारों लड़कियां हिमाचल के सिरमौर में पढ़ती हैं।  घायल महिला को अस्पताल ले जाने के मामले में जसमीत नाम की लड़की का कहना है कि जब वह घायल महिला को उठाकर पैदल ही चल रही थी तब उन्हें जाकर इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें महिला को अस्पताल ले जाने के लिए किसी वाहन की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए कई लड़कों व अंकलों से मदद मांगी सभी देखते रहे लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। 
 
सड़क की साइड पर खड़ी लड़की को उन्होंने किसी तरह मनाया और वह उसकी कार में घायल महिला को अस्पताल लेकर गए लेकिन इस हादसे दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका सैक्टर-34 की रहने वाली है तथा उसका नाम रीटा मंगल है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News