पत्नी पर था अवैध संबंधों का शक, इसी के चलते दे दी जान

Monday, Mar 30, 2015 - 09:44 AM (IST)

लुधियाना (कुलवंत): पत्नी से दुखी होकर न्यू वाल्मीकि छावनी मोहल्ला के रहने वाले विशाल कुमार ने आत्महत्या कर ली। जब पड़ोसियों ने उसका शव कमरे में पंखे से लटका देखा तो पुलिस को सूचित किया। आत्महत्या का कारण मृतक की पत्नी को बताया जा रहा है जो इस समय अपनी बहन के घर पटियाला में थी और मृतक के 3 बच्चे एक बेटा व 2 बेटियां हैं। 
 
विशाल नगर निगम में सीवरेज मैन के तौर पर तैनात था। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। थाना सलेम टाबरी के अतिरिक्त थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि विशाल की 7 साल पहले शादी हुई थी। उसके परिजनों के अनुसार विशाल की एक साली पटियाला में थी। जहां विशाल की पत्नी का अक्सर आना जाना रहता था और विशाल को यह पसंद नहीं था। उसे अपनी पत्नी पर संदेह था कि पटियाला में उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। जिस कारण घर में कलह रहता था।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले विशाल की पत्नी उसे बिना बताए अपनी बहन के घर चली गई। गत रात्रि विशाल ने अपनी पत्नी को कई बार फोन किए लेकिन उसकी पत्नी ने जब फोन नहीं उठाया तो वह खुद की बेइज्जती समझने लगा और इसी कारण उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

पुलिस ने विशाल के परिजनों को मौके पर बुलाया था, जिन्होंने विशाल की आत्महत्या के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस सुबह उनके लिखित बयान लेकर अगली कार्रवाई करेगी। 
Advertising