फिरा लड़के का दिमाग जब लड़की कर बैठी विवाह से इनकार और फिर...

Monday, Mar 30, 2015 - 09:31 AM (IST)

लुधियाना: लड़की के विवाह से मना करने पर गुस्से में आए लड़के का ऐसा दिमाग फिरा कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिल कर लड़की को ही अगवा कर लिया और उसे अपने साथ ले गया। फिलहाल पुलिस ने दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
जानकारी के अनुसार लुधियाना के स्लेम टाबरी इलाके में रहने वाली लड़की के रिश्ते की बात जालंधर के रहने वाले वड़ीवल के साथ चल रही थी। लड़की के परिवार वालों के मुताबिक किसी कारण उनकी बेटी ने इस विवाह से इनकार कर दिया, जिसके बाद वड़ीवल ने उसे अगवा करने की योजना बनाई। शनिवार की सुबह को जब लड़की किसी धार्मिक जगह से माथा टेक कर वापस आ रही थी तो रास्ते में दोषी ने अपने साथियों के साथ मिल कर उसे अगवा कर लिया और फरार हो गया।
 
फिलहाल परिवार वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने वड़ीवल और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों की तालाश की जा रही है। 
Advertising