शहर भेजी थी लड़की कुछ बनने के लिए पर बेईमानों ने कुछ और ही बना दिया...!

Sunday, Mar 29, 2015 - 02:50 PM (IST)

मोहाली: माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा पढ़-लिख कर कुछ बन जाए और उनका नाम रौशन करे। इसी तरह की सोच रखते प्रतापगढ़ में रहने वाले माता-पिता ने अपनी बेटी को एक रिश्तेदार के साथ पंजाब के जिला मोहाली भेज दिया जिससे वह पार्लर का काम सीख सके।
 
लड़की के परिवारवालों का रिश्तेदार विपन और उसकी बहन यह कह कर मोहाली ले आए कि वह उसे ब्यूटिशियन बना देंगे। इस समय लड़की पढ़ाई कर रही थी। पारिवारिक सदस्यों ने भी रिश्तेदारों पर भरोसा करके लड़की को उनके साथ भेज दिया। जब दोषी लड़की को मोहाली ले आया तो उसने चंडीगढ़ के नामी होटल में उसे लगा दिया। इस दौरान लड़की से देह व्यापार का काम करवाया गया। 
 
दो महीनें में ही लड़की की सेहत खराब हो गई, जैसे ही दोषी विपन और उसकी बहन को इसका पता लगा, तो वह चोरी-चोरी लड़की को उसके लुधियाना रहते भाई के पास छोड़ आए। यहां भी लड़की की सेहत में कोई सुधार नहीं आया, जिसके बाद लड़की का भाई उसे प्रतापगढ़ स्थित अपने गांव ले गया, जहां उसने माता-पिता को सारी बात बताई। 
 
पारिवारिक सदस्यों ने दोषी विपन और उसकी बहन के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है पर दोषी फरार है और पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
Advertising