पी.जी.आई. से छुट्टी मिलते ही पूर्व मंत्री जीरा गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2015 - 05:02 AM (IST)

चंडीगढ़ (भुल्लर): पंजाब कांग्रेस के किसान-खेत मजदूर सैल के चेयरमैन और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सिंह जीरा को शुक्रवार को पी.जी.आई. से छुट्टी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें 4 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जीरा का ड्राइवर और पी.ए. पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

 
गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा और सैल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगतार सिंह राजला सहित कई अन्य नेता थाने में मौजूद थे। बाजवा ने जीरा को पार्टी की ओर से पूरे समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बादल सरकार ने जीरा की आवाज दबाने के लिए झूठा केस दर्ज करवाया है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News