नहीं पता था बीड़ी पीने से होगा ये हादसा (वीडियो)

Friday, Mar 27, 2015 - 03:17 PM (IST)

होशियारपुर: होशियारपुर के सुंदर नगर के एक लड़के को बीड़ी पीना काफी महंगा पड़ गया। ये लड़का बीड़ी पीते समय अपने मोटरसाईकिल का पैट्रोल चैक करने लगा तो पैट्रोल ने आग पकड़ ली और इसी के साथ इस लड़के को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे इसका शरीर 50% से ज्यादा झुलस गया। उसे होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ये जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। 

पुलिस पीड़ित के बयानों के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है और घटना के अन्य कारणों की जांच कर रही है। 
Advertising