भगवान देता है छप्पड़ फाड़ के

Tuesday, Mar 24, 2015 - 09:43 AM (IST)

पठानकोट(आदित्य): पिछले 7 वर्षों से बच्चा न होने की वेदना झेलने वाली पठानकोट के अधीन आते गांव घो निवासी दीनानाथ की पत्नी रेखा ने यहां एक अस्पताल में 3 बच्चों को जन्म दिया, जिनमें से 2 लड़के तथा एक कन्या है। इसको लेकर महिला के परिजनों में खुशी का माहौल है। उसके परिजनों ने इसे कुदरत का करिश्मा मानते हुए कहा कि भगवान ने दिया तो छप्पड़ फाड़ कर दिया। 
 
महिला के पति दीनानाथ ने बताया कि उनकी शादी हुए 7 वर्ष हो चुके हैं तथा उनके पहले एक बार मृत बच्चा तथा दो बार उनकी पत्नी का गर्भपात हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार 2 वर्षों के बाद उसकी पत्नी गर्भवती हुई तो उन्हें काफी डर लग रहा था, लेकिन अब भगवान ने उन पर छप्पड़ फाड़ कर कृपा करते हुए 2 लड़के तथा एक कन्या रूपी देवी दी है। उन्होंने कहा कि उसके घर में नवरात्रों पर लड़कों के साथ-साथ माता के रूप में कन्या को भी भेजा है। महिला का आप्रेशन करने वाले डा. आशीष शर्मा ने बताया कि तोनों बच्चे तथा उनकी माता पूरी तरह से कुशल हैं। 
 
Advertising