महिला ने कहा,''पति ने ही की मेरी बेटी के साथ गंदी हरकत''

Tuesday, Mar 17, 2015 - 03:57 PM (IST)

जालंधर: अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। इन्हें रोकने के लिए सरकार की और से चाहे इतनी कोशिशें की जा रही है लेकिन आए दिन कोई न कोई बलात्कार, हत्या का मामला सुनने को मिलता है। एेसा ही एक मामला भारगो कैंप में सामने आया है।
 
जानकारी के अनुसार शहर के भारगो कैंप में एक महिला ने अपने पति पर अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। फिलहाल यह मामला थाना भारगो कैंप में पहुंच गया है। उक्त महिला का कहना है कि उसके पति ने ही उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
Advertising