अन्ना हजारे 21 मार्च को करेंगे पंजाब का दौरा!

Monday, Mar 16, 2015 - 04:54 PM (IST)

जालंधर: भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ पंजाब भर में बड़ा संघर्ष उठने के आसार बन रहे हैं। इस बिल के विरुद्ध सघर्ष करने के लिए अलग-अलग किसान जत्थेबंदियों ने तैयारियां भी कर लीं है। 

माना जा रहा है कि किसानों के इस संघर्ष की अगवाई भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने वाले गांधीवादी नेता अन्ना हजारे करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अन्ना हजारे पंजाब में अपना दौरा 21 मार्च को दोपहर के समय श्री दरबार साहिब अमृतसर में नतमस्तक होने के बाद शुरू करेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद वह अगले दिन यानि 22 मार्च को जालंधर के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 24 मार्च को खन्ना में वह किसान रैली में शामिल होंगे। 

Advertising