इस धोखेबाज ने तो हद ही कर दी

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2015 - 05:44 PM (IST)

जालंधर: जालंधर पुलिस ने माडल टाऊन हाऊस क्षेत्र के रहने वाले एक ऐसे धोखेबाज व्यक्ति को काबू किया है, जो लोगों को आज तक गुमराह कर रहा था। 
 
पुलिस ने उक्त दोषी तरुनवीर से डी.टी.ओ., तहसीलदार की जाली मोहरें, 5 सरकारी मुलाजिमों के जाली कार्ड, 6 जाली लाइसैंस, 13 जाली आर.सी. और 150 जाली वोटर आई.डी. कार्ड बरामद किए हैं। 
 
पुलिस का दावा है कि उक्त दोषी जाली जमानती बनकर गंभीर अपराध में शामिल लोगों को रिहा करवाता था। यहां तक कि पुलिस ने उसके घर की टंकी में से भी नशीला पाऊडर बरामद किया है। खुद ही डी.टी.ओ. और खुद ही तहलीदार बनकर उक्त दोषी लोगों को धोखा देता रहा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News