नकली इन्कम टैक्स अधिकारी गिरोह का पर्दाफाश

Thursday, Mar 12, 2015 - 12:59 AM (IST)

दसूहा(झावर): दसूहा पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय जालसाजों के गिरोह को पकडऩे में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जगजीत सिंह रंधावा ने बताया कि डाक्टर सर्वजीत सिंह सागर पुत्र कुंदन लाल निवासी कालरा रोड गढ़दीवाला, जो सागर आयुर्वैदिक सैंटर लुधियाना का मालिक है, से एक जालसाज एन.के. जोशी, जिसने अपने आपको इन्कम टैक्स दिल्ली का अधिकारी बताया, ने कहा कि हमारी टीम आपके घर में पहुंच रही है, हमारे पास सर्च वारंट भी है।
 
4 जालसाज 7 मार्च को उसके घर पहुंच गए वहां पर एक जालसाज ने सर्वजीत सिंह सागर से कहा कि वह उन्हें 10 लाख रुपया दे दे वे वापस चले जाते हैं। दूसरे दिन मिलने का वायदा हुआ। इन जालसाजों ने कहा कि अभी एक लाख रुपया दे दो बाकी बाद में ले लेंगे। समय तय होने पर ये जालसाज एक लाख रुपया लेने बस स्टैंड पर टवेरा गाड़ी में आए। उनको जैसे ही एक लाख रुपया डा. सर्वजीत सिंह ने दिया तो पहले ही तैनात दसूहा पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया। इस अवसर पर 5 जालसाज मौजूद थे। 
 
आज इस संबंधी संवाददाता सम्मेलन में थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि इन जालसाजों में अरविंद्र कुमार पुत्र जोङ्क्षगद्र सिंह निवासी संसारपुर, अजय कुमार उर्फ सतनाम सिंह पुत्र रमेश कुमार निवासी तरनतारन, रविंद्र सिंह उर्फ रिम्पी पुत्र प्यारा लाल निवासी कालोवाल, प्रगट सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी अमृतसर, विकास मदन पुत्र राजेश कुमार निवासी अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरोह के मास्टर माइंड एन.के. जोशी उर्फ राजेश कुमार निवासी 82न्यू जवाहर नगर बटाला अमृतसर को अभी गिरफ्तार किया जाना है। इन जालसाजों से एक लाख व 2 गाडिय़ां बरामद कर ली गई हैं। 
 
यहां यह बात वर्णनीय है कि इन जालसाजों में अरविंद्र कुमार सर्वजीत सिंह के पास लुधियाना में कार्य करता था तथा ड्यूटी दौरान इस जालसाज ने एन.के. जोशी के साथ मिलकर पहले भी उनसे ठगी की थी। 
Advertising