विश्व विरासत बन सकता है ''गोल्डन टैंपल''!

Monday, Mar 09, 2015 - 04:06 PM (IST)

अमृतसर: अमृतसर का गोल्डन टैंपल जल्द ही यूनैस्को की विश्व विरासत में शामिल हो सकता है क्योंकि केंद्र सरकार ने विश्व विरासत सूची में गोल्डन टैंपल, सारनाथ स्थित विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थान और नालंदा के खंडहरों समेत 46 प्रसिद्ध स्मारकों और स्थानों की सूची भेजी है। 

केंद्रीय पर्यटन एवं और संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक यह सूची 2014 में ही भारत ने यूनैस्को को भेज दी थी। इस समय विश्व विरासत सूची में भारत के 32 स्थान शामिल हैं। इस सूची में सबसे पहले 1983 में आगरा का किला और अजंता की गुफाओं को शामिल किया गया था। 

Advertising