देखें तस्वीरें, वीरभद्र की बेटी अपराजिता की शाही अंदाज में हुई शादी
punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2015 - 03:12 PM (IST)

शिमला: हिमाचल के दिग्गज नेता सीएम वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता सिंह की शादी पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर के बेटे अंगद सिंह के साथ हुई। इसके लिए ‘22, अकबर रोड’ को शाही अंदाज में सजाया गया। इस शादी में देश के बड़े नेताओं समेत कई नामी हस्तियां पहुंची। मेहमानों के स्वागत से लेकर खाना-पीना राजशाही ठाठ में हुआ।
इस शादी में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, कांगड़ा सांसद शांता कुमार भी शामिल हुए। वहीं सोनिया गांधी के अलावा महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शादी समारोह में शरीक हुए। उन्होंने अपराजिता को गुलदस्ता देकर शादी की बधाई दी। अपराजिता भी राष्ट्रपति के आने से बेहद खुश दिखी। अपराजिता ने भी राष्ट्रपति को समारोह में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। उधर प्रियंका गांधी भी अपराजिता की शादी में शरीक हुई। ब
ताया जा रहा है कि ज्यादातर हस्तियां देर रात ही शादी में पहुंची। शनिवार को इस शादी में विद्या स्टोक्स, जीएस बाली, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा आदि मंत्रियों ने भाग लिया। खास बात तो यह है कि प्रदेश के खास लोगों के लिए 15 मार्च को पीटरहॉफ में रिसेप्शन रखा गया है। अपराजिता सिंह बुशहर रियासत से संबंधित मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सबसे छोटी बेटी हैं। वह उम्र में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह से बड़ी हैं।