जानें, लड़कियां क्यों नहीं कहती पहले ''I Love You''
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2015 - 03:33 PM (IST)

जालंधर: क्या है ''आई लव यू''। ''आई लव यू'' प्यार का वह शब्द हैं जिसके द्वारा हर लड़की या लड़का अपने प्यार का इजहार करता है। यही नहीं महिलाओं की तुलना में पुरुष अपने पार्टनर से प्रेम का इजहार करने में भी कम समय लगाते हैं और पार्टनर से प्यार की स्वीकारोक्ति के मामले में भी वे महिलाओं से आगे होते हैं।
क्या कभी आपकों इस बात को लेकर कोई आश्चर्य नहीं हुआ कि आखिर लड़के ही पहले ''आई लव यू'' क्यों कहते हैं। इसकी वजह यह है कि लड़के अपनी बात बिना कोई मन में सोच या डर लिए कह देते हैं।
जानकारी के अनुसार जब पुरुषों से उनके अपने अनुभव के बारे में पूछा गया तब पुरुषों ने कहा कि उन्हें यह समझने में महज कुछ सप्ताह लगे कि वे प्यार में फंस गए हैं, उनको प्यार हो गया है, जब उन्हें इस बात का अहसास हुआ तो उन्होंने बिना कोई संकोच किए अपने प्यार का इजहार किया, जबकि महिलाओं का इसके बारे में कहना है कि ऐसा एहसास होने में कुछ महीने लगते हैं, इसलिए वह ''आई लव यू'' पहले नहीं बोल पातीं।