क्या-क्या हुआ उस दिन, सहेलियों को बताई आप बीती

Saturday, Mar 07, 2015 - 03:59 PM (IST)

जीरकपुर (गुरप्रीत): अम्बाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर जीरकपुर में स्थित एक चार सितारा होटल में काम करने वाली 19 वर्षीय लड़की के साथ होटल के मैनेजर द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी मैनेजर ने पहले लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिलाई, जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर होटल के मैनेजर वरिंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 
मामले की जांच कर रहे पुलिस अफसर कुलदीप चंद ने बताया कि इस होटल में स्थित स्पा में काम करने वाली एक तिब्बती लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि होटल में काम के दौरान उसकी होटल के मैनेजर वरिंद्र के साथ दोस्ती हो गई। बुधवार को वरिंद्र उसको घुमाने के लिए पंचकूला ले गया। 
 
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान पंचकूला में एक जगह वरिंद्र ने शराब पी तथा उसको कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज पिला दी, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद नशे की हालत में वरिंद्र उसको जीरकपुर में अपने किराए पर लिए घर में ले आया। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने पुलिस को बताया कि वरिंद्र ने इसके बाद उसको उसके घर में छोड़ दिया। होश आने पर उसने इस घटना के बारे में अपनी सहेलियों को बताया। 
 
पुलिस अफसर ने बताया कि लड़की बाहर की होने के कारण उसको नहीं मालूम कि वरिंद्र उसको पंचकूला में कहां ले गया था। पुलिस ने होटल मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
Advertising