पड़ोसी युवक ने किया नाबालिगा से बलात्कार

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2015 - 01:20 AM (IST)

जालंधर: जालंधर में नाबालिगा लड़की के साथ कथित रूप सेे बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पीड़ित की चिकित्सा जांच कराई गई है। पुलिस ने बताया कि एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली छह साल की एक बच्ची को फुसला कर आज अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। 
 
उन्होंने बताया कि लड़की ने जब यह बात अपने घर वालों को बतायी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी हालांकि मौके से फरार हो गया लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रामनाथ के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि लड़की की चिकित्सा जांच करा ली गई है और रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News