दीपावली की तरह होली पर भी फूटेंगे पटाखे

Friday, Mar 06, 2015 - 12:01 AM (IST)

भटिंडा(पायल): दीपावली की भांति होली पर भी पटाखे फूटेंगे। फर्क बस इतना रहेगा कि होली के पटाखे दीपावली की भांति रोशनी नहीं, बल्कि रंग-बिखेरेंगे। 6 मार्च को मनाए जा रहे होली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं रंगों वाले पटाखे लोगों को खूब आकॢषत भी कर रहे हैं। 

जहां पहले ज्यादातर लोग होली पर्व को लेकर उदासीन ही देखने को मिल रहे थे, वहीं इन रंगों वाले पटाखों ने लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया है। बेशक लोग स्वयं रंगों में लबालब होकर होली न खेलें, परन्तु रंगों वाले पटाखे चलाकर इंज्वाय जरूर करेंगे। 
 
होली पर्व के मद्देनजर बाजारों में कलर स्मोक पटाखे की भरमार है, वहीं रंगों के साथ-साथ खुशबू बिखरने वाले पटाखे भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इन पटाखों की कीमत महज 35 रुपए से शुरू होकर 50 रुपए तक है। वहीं होली के चलते बाजार हर्बल रंगों से सजे देखने को मिल रहे हैं, जिनकी कीमत 100 रुपए प्रति किलो है। दुकानदार रवि मेहतानी ने बताया कि इस बार लोगों में कलर वाले पटाखों प्रति रुझान देखने को मिल रहा है और ज्यादातर लोग इनकी ही खरीदारी कर रहे हैं।  
 
Advertising