बेटी का तेजाब से जला मुंह देख दर्द से बिलख उठी मां

Thursday, Mar 05, 2015 - 02:37 PM (IST)

गुरदासपुर: पेपर देकर अपने घर जा रही एक पंजाब स्तरीय नैटबॉल खिलाड़ी पर अज्ञात नौजवानों की तरफ से बीते दिन तेजाब से हमला किया गया, जिस कारण खिलाड़ी बुरी तरह झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। अपनी बेटी का झुलसा मुंह देख कर मां ने रोते हुए कहा कि उनको इंसाफ चाहिए।
 
जानकारी के मुताबिक सरकारी अस्पताल में पीड़ित लड़की और उसके परिवार ने बताया कि बीते दिन पीड़ित का 12वीं का पेपर था। जब पीड़िता पेपर देकर घर की तरफ जा रही थी तो दो मोटरसाईकल सवार नौजवानों ने तेजाब से भरा डिब्बा राजविन्द्र कौर पुत्री गुरचरण सिंह पर फैंक दिया, जिस कारण राजविन्दर कौर ने शौर मचाना शुरू कर दिया। 
 
इसके बाद मोहल्ले के लोग और राहगीर इकठ्ठा हो गए। लड़की को गंभीर हालत में स्थानिक सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सरकारी अस्पताल गुरदासपुर के लिए रैफर कर दिया पर लड़की के पारिवारिक मैंबर गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर के निजी अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
 
पीड़िता ने बताया कि वह इस घटना के दोषियों के बारे में कुछ नहीं जानती क्योंकि उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। फिलहाल इस मामले संबंधी जांच की जा रही है। 
Advertising