जब रेलगाड़ी से लाश मिलने पर फैली सनसनी

Wednesday, Mar 04, 2015 - 11:56 PM (IST)

भटिंडा(पायल): रात करीब 9.30 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर नांदेड़ साहिब से पहुंची रेलगाड़ी के एक डिब्बे से लाश बरामद हुई। 

सूचना मिलने पर जी.आर.पी. अधिकारी व सहारा जनसेवा के सदस्य हैप्पी व गौतम गोयल मौके पर पहुंचे व पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने संस्था की मदद से लाश को पोस्टमार्टम हेतु सुरक्षित रखवा दिया है। 
 
बेसहारा मरीज की मौत : गत दिनों सहारा जनसेवा द्वारा गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाए वृद्ध बलवीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी पटियाला की मौत हो गई। संस्था द्वारा इस संबंधी कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया गया है। संस्था अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि मृतक पटियाला में काली माता मंदिर के बाहर ही रहता था।
 
Advertising