...तो इस कबड्डी खिलाड़ी ने जेल में लगाया फंदा

Wednesday, Mar 04, 2015 - 12:04 PM (IST)

फरीदकोट (हाली): यहां की माडर्न जेल में विचाराधीन एक कबड्डी खिलाड़ी हवालाती जस्सा सिंह वासी कडिय़ाल जिला मोगा ने देर रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जस्सा सिंह को कत्ल करके शव खुर्द-बुर्द करने के आरोपों तहत 24 नवम्बर 2013 को धर्मकोट पुलिस ने पर्चा दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
 
जेल सुपरिंटैंडैंट बलकार सिंह भुल्लर के अनुसार जस्सा सिंह बैरक नंबर 2 का हवालाती था। शाम को 7 बजे जस्सा सिंह जब अपनी बैरक में नहीं लौटा तो उसकी जेल प्रशासन द्वारा तलाश की गई। जेल अधिकारियों अनुसार रात 11 बजे बंदी ब्लाक नजदीक जस्सा सिंह का ग्रिल से लटकता शव मिला जिसे साफे से फंदा लगा हुआ था। ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट सतीश कुमार व कार्यकारी मैजिस्ट्रेट राजा रविन्द्र सिंह ने मौके पर जाकर घटना की जांच की है।  
Advertising